फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बाइक मार्च निकाला

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में बिजली संशोधन बिल 2025 के खिलाफ किसानों ने बाइक मार्च निकाला और चिप वाले मीटरों का विरोध किया। मार्च के दौरान किसान जत्थेबंदियां एकता डाकोदा के ब्लॉक प्रधान सुखदेव सिंह ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के अधिकारों को छीनने की मंशा से मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना का नाम बदलकर उसमें ऐसे बदलाव कर रही है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग को नुकसान उठाना पड़ेगा। सुखदेव सिंह ने कहा कि बिजली संशोधन बिल 2025 किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में किसी भी कीमत पर चिप आधारित स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने दिए जाएंगे। किसान जत्थेबंदियां इस मुद्दे पर एकजुट हैं और यदि सरकार ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें