फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में पठानकोट में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

आप सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ पठानकोट में भी किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब चैप्टर जिला पठानकोट के सदस्य डीसी कांप्लेक्स के सामने इक्ठ्ठे हुए और उसके बाद पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की। अलग-अलग जगह से ट्रैक्टर रोष मार्च होता हुआ वापिस डीसी कांप्लेक्स निकट समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के कंधों पर सवार होकर पंजाब के किसानों की जमीने छीनने पर आ गई है और बिना मुआवजे व बिना बताए लोगों के साथ सरकार धक्केशाही कर रही है। जिस कारण किसान मजबूर होकर सड़कों पर आज उतरा है और सीएम पंजाब को किसानों का संदेश देते है कि उनकी जमीन का एक भी टुकड़ा एक्वायर नहीं होने देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें