फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में फसल का मुआवजा न मिलने पर किसानों का एसडीएम दफ्तर के सामने धरना

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में जिन किसानों की गेहूं की फसल आग से नष्ट हुई थी उन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। इसके विरोध में मंगलवार को एसडीएम दफ्तर के बाहर किसान जत्थेबंदियों ने धरना दिया। किसान नेताओं का कहना है कि पंजाब सरकार ने पीड़ित किसानों को 15000 रुपये मुआवजा देने की बात कही थी। नष्ट हुई फसल का एसडीएम और विधायक ने निरीक्षण भी किया था। बावजूद उसके किसानों को अभी तक 15000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया गया है। इसी को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने आज एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना दिया। उधर, तहसीलदार राज कुमार का कहना है कि किसी कारण चेक देने में देरी हो गई। वह सभी पीड़ित किसानों को जल्दी चेक देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें