सरबंस दानी कलगीधर पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन स्थानीय हाजीपुर स्थित धन धन बाबा बुड्ढा साहिब जी गुरुद्वारा से किया गया जिसका नेतृत्व पंज प्यारों ने किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में आयोजित नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा श्री सुखचैनाना साहिब के सहयोग से किया गया। नगर कीर्तन कीर्तश नगर, अशोक विहार, हाजीपुर तथा होशियारपुर रोड से होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब आकर सम्पन्न हुआ। संगतों ने फूल वर्षा कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी का स्वागत किया। इस दौरान जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से क्षेत्र का आसमान गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुबाणी का पाठ किया और आसपास के श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद लिया।