सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर चक्क हकीम में धार्मिक दीवान सजाए गए। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में संगत श्री गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। धार्मिक दीवान शुरू होने से पहले मंदिर कमेटी के प्रधान दविंदर कुलथम ने समूह सदस्यों के साथ निशान साहिब चढ़ाने की सेवा की। इस अवसर पर संत-महापुरुषों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुखों और सहयोग करने वालों को शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी पंजाब, जीटीरोड, चक्क हकीम, फगवाड़ा के प्रधान दविंदर कुलथम, यश बरना, बलदेव राज कोमल, अशोक भाटिया, गुरदयाल सोढ़ी, सीटू बाई आदि समस्त प्रबंधकों द्वारा गुरु घर की कृपा से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान दविंदर कुलथम ने रविदास नाम लेवा संगत को बधाई दी और गुरु जी का आशीर्वाद लिया। फगवाड़ा शहर की संगत व देश विदेश की संगत श्री गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लेने के पहुंची। इस अवसर पर स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन विजय कुमार सांपला के भतीजे आशु सांपला ने अपने संबोधन में आई हुई संगत को गुरु रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा और संगत को गुरुपर्व की बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान दविंदर कुलथम ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।