फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के निजी स्कूलों के छात्रों के लिए सात किमी. दूर परीक्षा केंद्र, अभिभावक परेशान

इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं और दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए शहर के कई प्रमुख प्राइवेट स्कूलों के परीक्षा केंद्र शहर से 6-7 किलोमीटर दूर गांव में बनाए हैं। इससे जहां विद्यार्थी परेशान हैं वहीं अभिभावकों के चेहरों पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फगवाड़ा का प्रसिद्ध टैगोर पब्लिक स्कूल जो कि न्यू मॉडल टाउन तथा आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौशाला रोड एरिया में स्थित हैं। इन स्कूलों का परीक्षा केंद्र मौली गांव में बनाया गया है। ये परीक्षा केंद्र शहर से 6-7 किलोमीटर दूर गांव में बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आठवीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थी काफी छोटी उम्र के होते हैं। उनमें से कई बच्चे अपनी साइकिल या अन्य साधन से पहले हाईवे से गुजरते हैं और उसके बाद मौली गांव में पड़ते रेलवे क्रॉसिंग से गुजरकर परीक्षा देने पहुंच रहे हैं जो कि बच्चों के लिए काफी जोखिम भरा रास्ता है। उस पर भी जिस स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहाँ सुविधा नाम की कोई चीज़ नहीं है। न स्कूल में ढंग का बाथरूम है और न ही पीने के स्वच्छ पानी की सुविधा उपलब्ध है। यहां तक कि स्कूल की इमारत को असुरक्षित इमारत घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद फगवाड़ा के स्कूलों में परीक्षा केंद्र ना बना कर इस स्कूल की असुरक्षित इमारत को परीक्षा केंद्र बना कर विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें