जिला फिरोजपुर के मेडिकल और हेल्थ वर्कर्स की कोऑर्डिनेशन कमेटी का चुनाव सिविल अस्पताल फिरोजपुर में सर्वसम्मति से हुआ। इस दौरान संगठन के नए चुने गए नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है।सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है, जिसकी कीमत सरकार को आने वाले चुनावों में चुकानी पड़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अब भी कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं तो संघर्ष तेज किया जाएगा।