फिरोजपुर मलवाल रोड शहर स्थित ईदगाह जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा पर्व मुसलमान भाइयों ने धूमधाम से मनाया। एक-दूसरे के गले लगकर ईद मुबारक दी। सभी ने यहां पर नवाज अदा की । इस मौके पर मौलवी ने बताया कि आज बकरीद है। यह पर्व तब बनाया जाता है जब हज यात्रा अपने अंतिम चरण में होती है। यहां पर अलग-अलग गांव से सैकड़ों लोग मस्जिद में पहुंचे और नवाज अदा की। उन सभी भाइयों के लिए नमाज पढ़ने का पूरा प्रबंध किया गया। उन्होंने कहा कि नवाज पढ़ते समय हमने भारत की अमनशांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी है। अल्लाह की कृपा देश पर बनी रहे। इस मौके पर नगर कौंसिल फिरोजपुर के पूर्व पार्षद जावेद अख्तर व समाजसेवी मोहम्मद मुस्तकीन के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।