फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में मोदी और ट्रंप के पुतले फूंके, किसानों ने किया रोष प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज बीकेयू एकता उगराहां ने मोगा डीसी दफ्तर के बाहर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान नेता बलोर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जो व्यापारिक समझौते किए हैं, वे किसानों और आम लोगों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि पहले से ही किसानों और मजदूरों की आर्थिक हालत बेहद खराब है, किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। किसान नेता ने चेतावनी दी कि इन समझौतों से किसानी और दूध की व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो जाएगा, जबकि खेती पहले ही गहरे संकट से गुजर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पंजाब सरकार की ‘लैंड पूलिंग पॉलिसी’ का किसानों ने डटकर विरोध किया और सरकार को उसे वापस लेना पड़ा, वैसे ही मोदी-ट्रंप के बीच हुए व्यापारिक समझौतों का भी पुरजोर विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें