फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में नशा तस्कर का घर गिराया

पुलिस ने बरनाला बस स्टैंड की बैक साइड ड्रग हॉट स्पाॅट बस्ती में नशा तस्कर महिला की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। उक्त कार्रवाई पुलिस ने नगर सुधार ट्रस्ट के सहयोग से की। घर की मालकिन महिला के खिलाफ एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। एसपी अशोक शर्मा ने बताया बरनाला बस स्टैंड के पीछे स्थित सेंसी बस्ती में अवैध संपत्ति नगर सुधार ट्रस्ट की जगह पर बनाई गई थी। उसे शनिवार को बुलडोजर की सहायता से गिराया गया। यह अवैध निर्माण वीना पत्नी काका सिंह का है जिस पर कई मामले दर्ज हैं। वीना फिलहाल जेल में बंद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें