फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में नशा तस्कर दो भाइयों की कोठी पर चला बुलडोजर

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Jun 2025 05:33 PM IST

फिरोजपुर के गांव शेर खां में दो भाईयों द्वारा नशा बेच कर बनाई गई कोठी को पुलिस ने वीरवार तोड़ दिया है। ये कोठी लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों पर तकरीबन पंद्रह एनडीपीएस एक्ट के तहत पर्चें दर्ज हैं। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा व गुरमुख सिंह उर्फ ईल्लू वासी गांव शेर खां ने पंचायत की जमीन पर कब्जा कर नशा बेच कर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कोठी बनाई है। यह दोनों भाई नशा बेचते हैं। दोनों ने नशा बेचकर उससे होने वाली कमाई से पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर कोठी तैयार की है। सरकार के आदेश पर ड्रग्स मनी से बनाई गई कोठी को तोड़ा जा रहा है। इन्हें पहले ही नोटिस देकर सूचित किया गया था। एसएसपी ने बताया कि सुखदेव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ पर्चें और गुरमुख के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। इन्होंने गांव में पंचायत की जमीन पर कब्जा कर कर अवैध रूप से कोठी बनाई हुई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें