फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में मनाया डॉ. भीमराव आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस

फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का 70वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। 6 दिसंबर 1956 को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का स्वर्गवास हुआ था, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा और समाज सुधारक थे। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहिब जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके अंतर्गत भारत के सभी लोगों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और धार्मिक समान अधिकार प्राप्त हुए है। इसीलिए उन्हें भारतीय संविधान का पिता तथा आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। अगर हम उनके सिद्धांतो का अनुसरण करे तो यह सही मायने में श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मंडल के एससी-एसटी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आरडी मीणा, मंडल सचिव सतीश कुमार तथा मंडल के ओबीसी संगठन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के बारे में अपने विचार व्यक्त कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें