फिरोजपुर के जिला सेशन जज सुमित मल्होत्रा ने बाढ़ प्रभावित गांव गट्टी राजोके के पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी । सभी लोगों को सूखा राशन दिया, इसमें आटा, तेल, मसाले, दाल के अलावा प्याज और आलू भी थे। इन सभी के पैकेट बनाकर बांटे गए। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से ज्यूडिशियल विभाग के अधिकारी व मुलाजिम बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांट रहे हैं। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा भी मुहैया करवा रहे हैं। इस मौके पर सीजेएम अनुराधा भी मौजूद थी।