फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: मकान एक, मालिक दो, दोनों ने जताया हक, बढ़ा विवाद

फगवाड़ा के गांव भाखड़ियाना में दो लोगों ने एक-दूसरे पर उनका मकान कब्जाने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। इस बारे में सेवा सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव भाखड़ियाना ने परमजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह पर आरोप लगाया कि वह चार-पांच दिन पहले कनाडा से आया और आज उनके मकान पर कब्जा करने की नियत से मजदूरों द्वारा मकान की तोड़फोड़ शुरू करवा दी। सेवा सिंह ने बताया कि ने उसने इसकी सूचना रावलपिंडी पुलिस को दी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस सारे मजदूरों को अपने साथ ले गई। वहीं दूसरी तरफ परमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वह इस मकान का मालिक है और उसने हाई कोर्ट से स्टे आर्डर लाकर काम शुरू करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें