फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा-दिल्ली रेल पुल की जांच लिए पठानकोट पहुंची दिल्ली रेलवे टीम

पठानकोट के साथ लगते क्षेत्र चक्की खड्ड पर दो रेलवे पुल बने है जिनमें एक रेलवे पुल 1952 में बना था और दूसरा करीब 15 वर्ष पहले। दोनों पुल के नीचे लगी रिटेनिंग वॉल सोमवार पानी के तेज बहाव और भूमि कटाव में बह गई। मंगलवार को इस पुल की सुरक्षा का जायजा लेने दिल्ली रेलवे विभाग, फिरोजपुर डिवीजनल और जम्मू नार्दर्न डिवीजन रेलवे से कुछ अधिकारी पहुंचे। उक्त अधिकारियों ने पुल के नीचे वाली स्पोर्ट को मजबूत करने के लिए कुछ बदलाव और अहम विचार किए। वहीं पुल से अप-डाउन होने वाली 24 घंटों में 70 के करीब ट्रेनों की स्पीड 10 कर दी गई। हालांकि ट्रेन जब पुल से गुजर रही थी तो मंगलवार भी खड्ड में भूमि कटाव जारी था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें