कपूरथला मॉडर्न जेल के एक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात हवालाती की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जेल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल कपूरथला में रेफर कर दिया। वहीँ सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. मोइन मोहम्मद ने बताया कि हवालाती सैय्या दास आनंद (76 वर्ष) पुत्र दुर्गा दास की तबीयत बिगड़ने के कारण जेल स्टाफ उसे सिविल अस्पताल लेकर आया था, जिसकी जांच की गई तो वह मृत पाया गया। जेल सुपरिंटेंडेंट श्यामल ज्योति के अनुसार हवालाती सैय्या दास को हाइपरटेंशन और सांस लेने की समस्या थी। जिसके चलते उसे जेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।