फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल में सीपीआर प्रशिक्षण सत्र

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 14 Oct 2025 05:51 PM IST

फिरोजपुर मंडल के मंडल चिकित्सालय में मंगलवार परिचालन विभाग के कर्मचारियों के लिए सी.पी.आर. प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। मंडल चिकित्सालय में डॉ. कमल कुमार ने कर्मचारियों को सीपीआर देने की सही तकनीक के बारे में जानकारियां दी। उन्हें बेसिक जानकारी तथा पुतलों पर डेमो देकर प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में 50 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को आपात स्थिति में जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी देना था ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में समय रहते उचित सहायता प्रदान की जा सके। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मंडल के फ्रंटलाइन स्टाफ को सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा सम्बन्धी प्रशिक्षण देने का प्रयास जारी रहेगा ताकि किसी भी आकस्मिकता के दौरान रेलयात्रियों को प्राथमिक चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें