फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में चिट्टे के लिए बेच दिया बच्चा, ढाई महीने बाद जाग गई ममता

पंजाब में नशे का दंश मासूमों पर भी कहर ढा रहा है। बुढलाडा वासी एक दंपती ने नशे की लत को पूरा करने के लिए अपने 6 महीने के बच्चे को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया। ढाई महीने बाद मां की ममता जागी और पछतावा होने पर दंपती ने अपने बच्चे को वापस लेने के लिए बरेटा थाने में अर्जी दी है। वहीं इनसे बच्चा लेने वाले दंपती ने कहा कि उन्होंने बच्चा खरीदा नहीं है बल्कि पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लिया है। उनके पास इसके पूरे दस्तावेज हैं। उन्होंने बच्चे के बदले पैसा देने की बात से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बरेटा थाने और मानसा के सीआईए स्टाफ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें