फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी के कच्चे कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार खिलाफ जताया रोष

यूबीडीसी हाइडल प्रोजेक्ट मलिकपुर में ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी के कच्चे कर्मचारियों ने इक्ठ्ठा होकर सरकार खिलाफ अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की है। प्रदर्शनकारी पिंटू व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि गत दिनों को जब उनकी यूनियन के नेताओं ने बिजली मंत्री के साथ बैठक की थी तब मंत्री और पूरी मैनेजमेंट ने सभी को आश्वासन दिलाया था कि मई 2026 के पहले सप्ताह ही आपको बिजली विभाग में मर्ज किया जाएगा। एक माह बीत जाने के बाद भी ना ही सरकार और ना ही मैनेजमेंट ने उनकी समस्या समाधान किया। हाइडल प्रोजेक्ट छानन हिमाचल प्रदेश के बीच मौजूदा आरई एक लेटर निकालता है नो वर्क नो पैमेंट, जिसके विरोध में आज यह संघर्ष जारी रखा गया है। कहा कि हमारे वर्करों के खिलाफ पत्र निकाल उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। अगर यह पत्र आरई की तरफ से जल्द वापिस नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। फोटो: 03 यूबीडीसी हाइडल मलिकपुर पठानकोट में कच्चे कर्मचारी मांगों को लेकर संघर्ष जताते हुए। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें