फिरोजपुर में भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि निर्माणाधीन पीजीआई का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज टीम के साथ पीजीआई परिसर का दौरा कर निर्माण कार्यों और तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीजीआई से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों से अस्पताल में चल रहे कार्यों तथा आगामी तैयारियों की जानकारी ली गई। बताया गया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आने वाले 2 से 4 महीनों में ओपीडी सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। पीजीआई फिरोजपुर के शुरू होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। अस्पताल के संचालन से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।