पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बकाया महंगाई भत्ता (डीए) तथा छठे वेतन आयोग से जुड़े मामलों पर दिए गए फैसले के बाद पठानकोट में कांग्रेस आप पार्टी पर सियासी हमले करने लगी है। पंजाब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज, पूर्व मेयर पन्ना लाल भाटिया ने एक प्रैसवार्ता दौरान यहां हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। वहीं, साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों पर खर्च किया। जबकि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बकाया भुगतान को लंबे समय तक लंबित रखा है।