फिरोजपुर नगर काउंसिल चुनाव के मतदान वाले दिन 78 मुलाजिम गैरहाजिर पाए गए। एसडीएम ने उक्त मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसएसपी को शिकायत दी है। एसडीएम ने कहा कि नगर काउंसिल चुनाव के दौरान मतदान वाले दिन विभिन्न विभागों के मुलाजिमों की ड्यूटी लगी थी। लगभग 78 मुलाजिम चुनावी ड्यूटी पर नहीं पहुंचें थे। जिनके कारण कामकाज भी प्रभावित हुआ है। उक्त मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है।