बाढ़ से हुए नुकसान का ग्रामीणों को मुआवजा देंगे। केंद्र की सरकारों के कारण पंजाब के ये हालात बने हैं। ये बातें बाढ़ प्रभावित सीमांत गांव टेंडी वाला, धीरा-घारा व गजनी वाला का दौरा करने के दौरान कैबिनेट मंत्री बरिंद्र कुमार गोयल ने कहीं हैं। कैबिनेट मंत्री गोयल ने कहा कि इस समय सभी को एकजुट होकर मौजूदा स्थिति से निपटना है।