फिरोजपुर बाढ़ पीड़ित परिवार की दो लड़कियों की शादी का गुरु नानक दरबार चंडीगढ़ कमेटी ने सामान दिया है। इस मौके पर फिरोजपुर की हंभला फाऊंडेशन के सदस्य भी मौजूद थे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बाढ़ के बाद फिरोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांव का सर्वे किया था और सर्वे दौरान हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव गट्टी राजोके में जमीन काफी खराब हुई थी और जमीन में रेत भर गई थी और धान की फसल भी बर्बाद हो गई थी। उस जमीन को द्वारा उपजाऊ बनाने के लिए कमेटी ने 6 लाख रुपये डीजल के लिए दिए हैं। ताकि जमीन को दोबारा से उपजाऊ बनाया जा सके। इसके अलावा एक व्यक्ति के घर की छत गिर गई थी उसकी छत के लिए एक लाख रुपये दिया है। एक परिवार की बाढ़ में जमीन पर लगी फसल बर्बाद हो गई थी और परिवार आर्थिक संकट में था। कमेटी ने उनकी दो बेटियों की शादी का पूरा सामान दिया। सोने के जेवरात भी दिए हैं।