फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में 55 करोड़ की लेनदारी को लेकर आढ़तियों का धरना जारी, मंडी बरीवाला के आढ़ती भी हुए शामिल

कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में करीब 55 करोड़ रुपये की लेनदारी को लेकर आढ़ती एसोसिएशन की ओर से टीआर एग्रो नामक फर्म की दुकान के बाहर दिया जा रहा धरना बुधवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। इस धरने में मुक्तसर जिले की मंडी बरीवाला के आढ़तियों ने भी शिरकत की। बरीवाला मंडी के करीब 15 आढ़तियों ने भी उक्त फर्म से लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि लेनी है। आढ़तियों के अनुसार यह राशि करीब दो वर्ष पहले आढ़तियों के माध्यम से खरीदी गई बासमती फसल का बकाया भुगतान है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान उमेश गर्ग, पूर्व प्रधान कृष्ण गोयल, महासचिव महेंद्र पाल सिंह लक्की,सतीश मुखीजा सहित अन्य आढ़तियों ने बताया कि पहले यह फर्म आढ़तियों के माध्यम से किसानों से बासमती की फसल खरीदती रही है। वर्ष 2024-25 में खरीदी गई बासमती फसल का भुगतान फर्म की ओर से रोक लिया गया, जिसका अब तक भुगतान नहीं किया गया है। आढ़तियों का आरोप है कि पहले फर्म के मालिक श्याम सुंदर गोयल की ओर से भुगतान को लेकर लगातार टालमटोल की जाती रही, लेकिन अब उन्होंने भुगतान करने से ही इनकार कर दिया है। आढ़तियों ने कहा कि भुगतान न होने के कारण उन्हें मजबूर होकर फर्म की दुकान के बाहर धरना शुरू करना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें