फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा सिविल सर्जन डॉक्टर राजविंदर कौर ने किया। सिविल सर्जन का कहना है कि उन्होंने गांव कालू वाला, कमाला बोदला, गट्टी राजोके, निहाला लवेरा व अन्य गांव में मेडिकल टीम में भेजी हैं। उन गांव में कैंप लगाकर सभी लोगों को दवाइयां मुहैया कराई जा रही है। पानी का स्तर थोड़ा घटा है। उनकी सभी मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित गांवों में कैंप लगाकर 24 घंटे बैठी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो गर्भवती महिलाएं हैं उनको भी सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर उनकों अस्पताल में भी शिफ्ट किया जा रहा है। सभी दवाइयां उनके पास मौजूद हैं।