फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में समझौते के दौरान मोबाइल शाॅप पर हुई थी फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मोगा जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला स्थित एक मोबाइल दुकान पर शनिवार को पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में चल रहे समझौते के दौरान अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। फायरिंग के साथ-साथ तलवारों से हमला भी किया गया। अब इस मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस घटना में जसप्रीत सिंह, धर्मपाल और हरकिशन सिंह रमन बंसल , गुरशरण सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए मोगा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनका उपचार जारी है। घटना में शामिल हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की और गोलीबारी व हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए थे पुलिस ने हरकिशन सिंह बयान के आधार पर थाना निहाल सिंह वाला में आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें