फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सौंद ने दी बड़ी राहत, खन्ना में 120 परिवारों को 1.44 करोड़ का मुआवजा

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Nov 2025 10:12 AM IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हाल ही में बारिश और बाढ़ जैसे हालात से प्रभावित खन्ना विधानसभा क्षेत्र के 120 परिवारों को बड़ी राहत दी है। ग्रामीण विकास, पंचायत, श्रम और पर्यटन मामलों के कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंद ने गुरुवार को इन परिवारों को 1.44 करोड़ रुपये के मुआवजे के मंजूरी पत्र सौंपे। मंत्री सौंद ने कहा कि प्रभावित लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सर्वे पूरा होते ही मुआवजा सीधे खातों में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घरों के पुनर्निर्माण के लिए योग्य परिवारों को 1.20 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इसमें से 70,000 रुपये की पहली किस्त जल्द जारी की जाएगी, जबकि शेष राशि दो किस्तों में दी जाएगी ताकि पक्की छत का काम बिना रुकावट पूरा हो सके। सौंद ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को गुरदासपुर जिले में बाढ़ से प्रभावित 30,000 से अधिक परिवारों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया शुरू की है, जो सरकार की संवेदनशील और त्वरित राहत नीति को दर्शाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें