फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में पुरानी रंजिश को लेकर चली गोलियां, पांच जख्मी

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 10:08 AM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पड़ते गांव बंडाला (बड़ाना) में पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में गोलियां चलने से पांच लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों के जख्मी सिविल अस्पताल पहुंचकर वहां भी लड़ने लगे। अस्पताल में तोड़फोड़ की और डाक्टरों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति पर नियंत्रण पाया। पुलिस का कहना है कि उक्त गांव में दो पक्षों की आपसी पुरानी रंजिश चली आ रही है। कुछेक दिन पूर्व ये लोग किसी बात पर झगड़ पड़े। उक्त दोनों पक्षों को थाने में भी बुलाया गया था लेकिन ये नहीं पहुंचे थे। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और गोली भी चली है। पांच के करीब जख्मी अस्पताल में दाखिल है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। उधर, अस्पताल में मौजूद डाक्टर का कहना है कि उनके पास पहले एक पक्ष के जख्मी लोग आए थे उनका इलाज चल रहा था। बाद दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। ये लोग अस्पताल में ही लड़ने लगे। अस्पताल का सामान और अस्पताल के दरवाजे तोड़ दिए हैं। डाक्टर ने कहा कि अस्पताल में जगरूप सिंह, चन्नन, गुरविंदर सिंह व शमशेर सिंह दाखिल है, गोली के जख्म हैं। कुछेक को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें