मक्खू के गांव झामके में पानी के तेज बहाव संग आई जलकुंभी से पुल टूट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल संबंधी व जलकुंभी साफ करने के लिए नहरी विभाग से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने कहा कि उक्त पुल गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुल गिरने के मामले की जांच की जाएगी। नहर के बीच में से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुल संबंधी नहरी विभाग के अधिकारियों से लंबे समय शिकायत करते आ रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पुल पर लोगों की आवाजाही बहुत है लेकिन बाढ़ के चलते लोग कम गुजर रहे थे। इसीलिए इसके टूटने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दूसरी तरफ पुल टूटने संबंधी नहरी विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई तो चुप्पी साध ली।