फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में बरसात से बुटीक की छत गिरी

फरीदकोट में सोमवार रात हुई तेज बारिश दो परिवारों के लिए आफत बन गई। न्यू कैंट रोड स्थित बुटीक की छत गिरने से बुटीक की महिला संचालक कुलविंदर कौर की सिलाई मशीनें, ग्राहकों के तैयार व अधूरे सूट और अन्य जरूरी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। बुटीक के सहारे परिवार का पालन-पोषण करने वाली कुलविंदर कौर के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उसका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। दुकान मालिक रमेश कुमार भी पेंटिंग का कार्य करके परिवार का गुजारा चलाता है और उसने अपनी दुकान को बुटीक के लिए किराए पर दिया हुआ था। अब दोनों ने प्रशासन ,सरकार व समाजसेवी संस्थाओं से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि दुकान की मरम्मत कर काम दोबारा शुरू किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें