फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में नहर से मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

पठानकोट के सरना क्षेत्र स्थित यूबीडीसी नहर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जैसे ही स्थानीय लोगों ने युवक की लाश को नहर में पिलरों के साथ फंसे हुए देखा तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सब को किसी तरह बाहर निकाल सिविल अस्पताल के शव गृह में पहचान के लिए 72 घंटों के लिए रखवा दिया गया है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नहर में एक अज्ञात युवक की लाश नहर में बहकर आई है और नहर के 12 नंबर पुल पर लाश फंसी है। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला है। शव बिना कपड़े मिला है इसलिए उसका कोई आई डी प्रूफ ना मिलने से पहचान नहीं हो पाई है और युवक की पहचान के लिए शव सिविल अस्पताल पठानकोट के शव गृह में 72 घंटों के रखवा दिया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें