फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में बेई में मिला था युवक का शव, परिजनों ने पुलिस थाना घेरा

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 09:21 AM IST

कपूरथला के गांव नानकपुर के नजदीक एक माह पहले काली वेईं में मिले शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। जब्कि मृतक के परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं करने के आरोप लगाते हुए आज थाना कोतवाली के घेराव करते हुए थाना के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। और असली आरोपी को काबू करने की मांग की है। गांव भवानीपुर के निकट बेईं में 29 अप्रैल को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि परिजनों ने दूसरे युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली थाने के समक्ष धरना देकर न्याय की मांग की है। मृतक युवक तरनजीत सिंह के पिता ने कहा कि कोतवाली थाना SHO कथित तौर पर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं तथा उनके साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती तथा उन्हें न्याय नहीं दिलाती तो वह अपने परिजनों व समर्थकों के साथ न्याय पाने के लिए संघर्ष तेज करेंगे। बता दे कि 29 अप्रैल को 21 वर्षीय तरनजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह हाल वासी गांव काहलवां (करतारपुर) मूल वासी गांव केसरपुर नजदीक सिधवां दोना का शव बेईं में तैरता हुआ मिला था। मृतक की माता जसवीर कौर व पिता जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा करतारपुर में एक सैलून में काम सीखता था। 27 अप्रैल को वह घर से काम के लिए गया था। परंतु वापिस नहीं लौटा। उन्होंने करतारपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा काम पर गया था शाम के समय लेकिन घर नहीं पहुंचा। वहीँ SHO कृपाल सिंह ने कहा कि कॉल डिटेल मिलने के बाद एक युवक को हिरासत में लिया गया है तथा उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। जांच के दौरान अगर कोई अन्य आरोपी मिलता है तो पुलिस उसके अनुसार कार्रवाई करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें