मोगा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पुल के निकट रेलवे ट्रैक के नजदीक शुक्रवार की सुबह करीब 50 से 55 वर्ष आयु के एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और समाज सेवा सोसायटी के स्वयंसेवकों की मदद से शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वह मोगा या आसपास के किसी गांव का निवासी हो सकता है और दिहाड़ी मजदूरी के लिए शहर आया हो।आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो तुरंत रेलवे पुलिस चौकी या नजदीकी थाने से संपर्क करें। वहीं, समाज सेवा सोसायटी के सहायता से शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, ताकि परिजनों द्वारा पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।