फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया ब्लॉक समिति और जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का धन्यवाद

भाजपा की ओर से फगवाड़ा में ब्लॉक समिति और जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश और भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल उपस्थित हुए। सोमप्रकाश ने कहा कि पंजाब भाजपा ने पूरे उत्साह के साथ इन चुनावों को पहली बार इतने बड़े स्तर पर लड़ा है। पंजाब सरकार डीबीटी स्कीमों का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचने दे रही है यह बात बताने में हम सफल हुए है। हम पंजाबियों से यही आग्रह करने में सफल हुए है कि एक बार वे भाजपा को अपनी सेवा का मौका दें। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी भाजपा समर्थकों को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की बात कही। भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने भाजपा के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हार से घबराने की जरूरत नहीं है। 2027 में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश और विशेषकर पंजाब की भलाई हेतु निरंतर ऐतिहासिक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार के युवाओं को रोजगार देने और नशा खत्म करने के वायदे महज चुनावी स्टंट साबित हुए हैं उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का मोह इस पार्टी से पूरी तरह भंग हो चुका है। मौके पर अनीता सोमप्रकाश, अवतार सिंह मंड, बीरा राम, सरबजीत सिंह दिओल, गगन सोनी, रमेश सरपंच, चंद्रेश कौल, शालू चोपड़ा, संजू चाहल, डा. भाटिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें