फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन

शहर के वाल्मीकि चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी खिलाफ रोष प्रदर्शन कर चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर कुमार मल्होत्रा के खिलाफ भड़ास निकाली। वहीं, उनका पुतला फूंका और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक अमित विज, युवा कांग्रेस नेता आशीष विज और अनुष मनहास जिन्नी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जनविरोधी नीतियों व बयानों पर बरसे कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और चंडीगढ़ भाजपा नेतृत्व को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता लगातार मर्यादाओं को लांघ रहे हैं और उनके हालिया बयान व नीतियां पूरी तरह से आम जनता के खिलाफ हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें