फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की बठिंडा में अहम बैठक: पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

पंजाब में आगामी राजनीतिक रणनीतियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष सोमवार को यहां पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं और जिला इकाई की पूरी लीडरशिप के साथ एक समीक्षा और संगठनात्मक बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में सरकार की स्थिति अत्यंत दयनीय और खराब हो चुकी है तथा वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। ढिल्लों ने जोर देकर कहा कि पंजाब के विकास और खुशहाली को तभी बचाया जा सकता है जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आए। आगामी विधानसभा चुनावों पर पार्टी का रुख साफ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने यह स्पष्ट किया कि बीजेपी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी दल के साथ समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें