फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने छावनी निवासियों के साथ की बैठक

फिरोजपुर में भाजपा के सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने छावनी निवासियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने छावनी निवासियों से उनकी समस्या सुनीं। सोढ़ी ने कहा है कि कैंटोनमेंट बोर्ड में जो अंग्रेजों के समय के रूल थे उन्हें बदला जा रहा है और उनमें काफी बदलाव सरकार करने जा रही है। अब किसी को भी मकान का निर्माण करना होगा तो उसको जल्दी कैंटोनमेंट बोर्ड से आज्ञा मिलेगी। मकान की मरम्मत करने संबंधी मुद्दों पर भी बातचीत चल रही है। क्योंकि मरम्मत वास्ते भी कैंटोनमेंट बोर्ड से आज्ञा लेनी पड़ती है। जल्दी लोगों को अंग्रेजों के नियमों से राहत मिलेगी। सोढ़ी ने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड में अंग्रेजों के समय के रूल चल रहे हैं, जो बहुत ही कठिन रूल है । अब इन्हें भाजपा सरकार बदलने का प्रयास कर रही है। थोड़ा समय तो लगेगा और जल्दी छावनी में रहने वाले लोगों को राहत मिलाने वाली है। यही सूचना वह लोगों तक पहुंचाना चाहते थे कि भाजपा सरकार जल्दी कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत रहने वाले लोगों को राहत देने जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें