फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता तथा अंत्योदय के सिद्धांत के प्रेरक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मोगा स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता ने कहा कि गरीबों को केवल मुफ्त सुविधाएं देना उनके जीवन का वास्तविक उत्थान नहीं है। कई बार यह राजनीतिक दलों और सरकारों के निजी स्वार्थ का परिणाम होता है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े उपेक्षित और पिछड़े वर्ग का सच्चा कल्याण तभी संभव है, जब उन्हें मुफ्त सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार के अवसर और उनके बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत है, जिस दिशा में आज भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री मुख्तियार सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विनय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें