फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग का फूंका पुतला

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह को लेकर दिए गए जाति और रंग से संबंधित विवादित बयान के विरोध में मोगा में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुननेके रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने इस मौके पर कहा कि राजा वड़िंग का बयान कांग्रेस की मूल मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह बयान दलित समाज के प्रति कांग्रेस की असंवेदनशील सोच का प्रमाण है। डॉ. कमल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद वड़िंग ने सिर्फ औपचारिक माफी मांगी है, लेकिन असल में यह कांग्रेस की दलित विरोधी सोच को छिपा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा अनुसूचित जाति समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही है, लेकिन सम्मान देने में हमेशा पीछे रही है। भाजपा ने मांग की है कि राजा वड़िंग के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए, और यदि कांग्रेस वास्तव में दलित हितैषी है तो उसे वड़िंग को पार्टी से बाहर करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें