पंजाब के कपूरथला में बिजली विभाग के कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। कपूरथला के भुलत्थ में बुधवार को यह घटना हुई है। बिजली कर्मचारी खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बिजली की तार से चिपक गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया। मृतक कर्मचारी दलवीर सिंह विभाग में बतौर लाइनमैन था। जैसे ही घटना का पता गांव वालों को लगा तो वहां भीड़ जुड गई।