फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना पर्स

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Jun 2025 05:16 PM IST

जगरांव में लुटेरों का आंतक जोरों पर है। लगातार दूसरे दिन छीनाझपटी की वारदात हुई है। बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला से पर्स छीन लिया। बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला का पर्स छीना और फरार हो गए। घटना शहर के कमल चौक के पास सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क पर हुई। पीड़िता ऑटो से उतरकर पैदल गोबिंद कॉलोनी स्थित अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में पैसे, मोबाइल और अन्य जरूरी सामान था। महिला ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन गर्मी की वजह से सड़क खाली होने का फायदा उठाकर वे फरार हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें