फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में बाइक सवार दो शातिरों ने व्यक्ति से 15 हजार कैश व मोबाइल छीना

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Jul 2025 06:36 PM IST

फिरोजपुर छावनी स्थित तहसील ऑफिस के गेट के पास बाइक सवार दो शातिरों ने एक व्यक्ति के कुर्ते की जेब में झपटा मारकर 15000 रुपये की नगदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित राजवंत सिंह वासी फिरोजपुर ने बताया कि वह तहसील ऑफिस में किसी कामकाज के लिए आया था। जैसे ही वह तहसील के गेट से तहसील परिसर में प्रवेश होने लगा कि पीछे से बाइक पर सवार दो शातिर आए जिन्होंने उसकी कुर्ते की जेब में हाथ मार कर नगदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। वह खुद भी बाइक पर सवार था। इस संबंधी उसने थाना कैंट पुलिस को शिकायत दी है। उधर थाना कैंट के एसएचओ का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। वह उसे पर कार्रवाई कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें