फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में विदेशी कंपनियों और ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ बाइक रैली निकाल किया जागरूक

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 11 Aug 2025 06:05 PM IST

फिरोजपुर में शॉपकीपर्स एसोसिएशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विदेशी कंपनियों और ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ एक बाइक रैली निकाल प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन द्वारा दुकानों पर स्टीकर भी बांटे गए, जिसमें ग्राहकों को स्वदेशी सामान खरीदने और ऑनलाइन शॉपिंग का बहिष्कार करने का संदेश दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन व्यापार को रोकने के लिए सख्त पॉलिसी बनाई जाए और स्वदेशी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दिया जाए ताकि छोटे व्यापारी को खत्म होने से बचाया जा सके। प्रधान अनुज मित्तल ने बताया कि हालात ऐसे बन चुके है कि बाजारों में रौनक खत्म हो गई है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनिया लालच देकर ग्राहक को फंसाती है, जिससे लोग ऑनलाइन शॉपिंग को तवज्जों देने लगे हैं और बाजार में दुकानदार सुबह से रात तक फ्री बैठकर चला जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें