फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा की भारतीय किसान यूनियन कादिया ने बाढ़ पीड़ित परिवार को गाय दी

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा की भारतीय किसान यूनियन कादिया के सदस्यों ने फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सेट गांव टेंडी वाला के एक परिवार को गाय भेंट की है ताकि पीड़ित परिवार गाय का दूध बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। पीड़ित परिवार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाली थी उन्होंने कहा था कि उनके पास कुछ भी नहीं है और जहर खाने तक को पैसे नहीं है। उनकी 10 एकड़ जमीन थी, जो सतलुज दरिया में समा चुकी है। परिवार में उसकी चार बेटियां और एक बेटा है और उसके घर के बुजुर्ग हैं। सब कुछ बाढ़ में खत्म होने के बाद उनके पास जिंदगी में जीने के लिए कुछ भी नहीं रह गया था। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन कादिया के सदस्य हरिमंदर सिंह जोना वासी मंसूरदेवा (जीरा ) ने पीड़ित परिवार को गाय भेंट की। ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें