फिरोजपुर शहर में श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब, गोखले हाल, बांसी गेट द्वारा भरत मिलाप की नाईट पेश की गई। इस नाईट में स्वर्गीय सतीश कुमार प्रधान की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम रानी और उनके सुपुत्र कपिल कुमार मोंटी, नगर काउंसलर, फिरोजपुर, भी आए थे, सतीश प्रधान और उनकी धर्म पत्नी बहुत समय नगर काउंसलर रहे। अब भी सतीश कुमार नगर कोसंलर है, प्रधान का पूरा परिवार क्लब के साथ शुरू से ही जुड़े हुए हैं और क्लब की तन मन और धन से सेवा करते रहे हैं। आज भी उन्होंने हर संभव सेवा करने का वायदा किया। कपिल कुमार मोंटी और उनके माता का कलब की तरफ से सुरिंदर सिंह जोसन, एडवोकेट, ऑर्गेनाइजर, पृथ्वी पुग्गल, एडवोकेट, चैयरमेन, विजय बहल रिटायर्ड तहसीलदार, प्रधान, निर्मल अग्रवाल , उप प्रधान, दास गुलाटी , उप प्रधान, अरुण पुग्गल,उप प्रधान और अविनाश आनंद डायरेक्टर,समस्त कलाकारों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया और उनको क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। भरत मिलाप की नाइट में एक अश्वनी वर्मा ने माता कौशल्या का अभिनय बहुत ही सराहनीय ढंग से निभाया मेरे सोनू होंडा ने भरत का रोल बखूबी निभाया। आज भी हर रोज की तरह बड़ी संख्या में दर्शक भरत मिलाप की नाइट देखने आए थे और उन्होंने सभी कलाकारों के अभिनय को सराहा।