ममदोट के सीमावर्ती गांव कड़मा में नाई की दुकान करने वाला 22 वर्षीय युवक पाकिस्तान से विदेशी हथियार मंगवाकर अपने साथी के साथ मिलकर इन्हें आगे बेचने का धंधा कर रहा था। आरोपी की दुकान से दो विदेशी पिस्तौल, मैगजीन व कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि इसका दूसरा साथी फरार है। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।