मोगा सीआईए स्टाफ ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई करते बंबीहा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अजीतवाल के रहने वाले आकाशदीप सिंह उर्फ आकाशा के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की 4 देसी पिस्तौल, मैगज़ीन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।