मोगा ट्रैफिक पुलिस ने जोगिंदर चौक से सड़क सुरक्षा, जीवन संरक्षण विषय पर एक जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में विभिन्न निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यह रैली मोगा के मुख्य जोगिंदर चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार तक निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना, सड़कों पर अनुशासन बनाए रखना और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, तेज गति से गाड़ी न चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने के बारे में समझाया गया। साथ ही, पैदल यात्रियों से सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई।