फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सालाना आम इजलास व किसान जागरूकता प्रोग्राम आयोजित

फिरोजपुर में शहीद करतार सिंह किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की ओर से वेरका के सहयोग से सालाना आम इजलास व किसान जागरूकता प्रोग्राम आयोजित किया। इस मौके पर वेरका के चेयरमैन गुरभेज सिंह टिब्बी ने किसानों को दूध संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी । उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम किसानों की भलाई के लिए लगाया गया है। इसमें विभिन्न विभागों से आए माहिरों ने किसानों को सरकारी स्कीमों, वैज्ञानिक खेतीबाड़ी के तरीके व नई तकनीक के जानकारी मुहैया कराई है। यह भी बताया कि धान की फसल को किस तरह से ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर बागवानी विभाग के डॉक्टर प्रदीप सिंह ने मधुमक्खी पालने व बागवानी फसलों के बारे किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग द्वारा कई स्कीमें में चलाई हैं और कई स्कीमों पर सब्सिडी भी किसानों को दी जा रही है । इस प्रोग्राम में आए हुए विभिन्न विभाग के माहिरों ने अपनी अपनी राय किसानों को दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें